Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2020

समाज कार्य के प्रमुख अंगों एवं प्रविधियों का उल्लेख करें

समाज कार्य के प्रमुख अंगों एवं प्रविधियों का उल्लेख करें समाज कार्यकर्ता समाज के विशिष्ट यंत्रों, प्रविधियों का उपयोग अपनी विविधतापूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हुए सामाजिक संबंधों की उन्नति एवं विकास के लिए करते हैं वही समाज में वांछित एवं अभिष्ट परिवर्तन लाने के लिए भी कार्य करते हैं।  समाज कार्य के प्रमुख अंग समाज कार्य व्यवसाय ज्ञान एवं सिद्धांतों पर आधारित सहायता प्रदान करने का कार्य है इसके अंतर्गत एक प्रशिक्षित सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा समस्या ग्रस्त सेवार्थी को उसकी समस्या का समाधान करने की प्रक्रिया में सहायता दी जाती है इस प्रकार समाज कार्य व्यवसाय के तीन प्रमुख अंग है  1. - कार्यकर्ता  2. - सेवार्थी  3. - संस्था  कार्यकर्ता   समाज कार्य में शिक्षित एवं प्रशिक्षित एक ऐसा व्यवसायिक व्यक्ति होता है।जिसमें समाज कार्य के सिद्धांतों का ज्ञान होता है जिसके पास व्यवसाय कौशल और निपुणता होती है और जिसे मानव व्यवहार तथा गतिविधियों की भी जानकारी होती है यह कार्यकर्ता वैयक्तिक सामाजिक कार्यकर्ता सामूहिक सामाजिक कार्यकर्ता एवं सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता भी हो सकता है।सामाजिक कार्यकर्त